घर से चुराए लाखों के गहने व नकदी

Monday, Aug 27, 2018 - 09:46 PM (IST)

बी.बी.एन.: थाना नालागढ़ के तहत गांव सोबनमाजरा में एक घर से रात को अज्ञात लोग लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बग्गा राम पुत्र नसीब चंद निवासी सोबनमाजरा, उपतहसील पंजैहरा की शिकायत पर दर्ज हुआ कि रात को जब घर के सब लोग सोए हुए थे तो अज्ञात लोग करीब 5 लाख रुपए के गहने व नकदी चोरी करके ले गए। ए.एस.पी. बद्दी एन.के. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

Kuldeep