Solan: नालागढ़ में निजी स्कूल बस की टक्कर से महिला की मौत
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 08:43 PM (IST)
बीबीएन (शेर सिंह): पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ के अंतर्गत गांव मियाणी वाला में एक सड़क हादसा घटित हुआ, जिसमें एक महिला शीला देवी पत्नी स्वर्गीय रोशन लाल निवासी गांव हटड़ा, डाकघर झझरा, तहसील नालागढ़ को निजी स्कूल की बस ने टक्कर मारी तथा बस उसके पैरों के ऊपर से गुजर गई।
घटना के बाद स्कूल बस के चालक द्वारा महिला को उपचार के लिए निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने थाना नालागढ़ में बस चालक ताज मोहम्मद के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

