रेप के मामले का आरोपी रिमांड पर

Monday, Feb 27, 2017 - 09:38 PM (IST)

बी.बी.एन. : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत न्यू नालागढ़ क्षेत्र में 6 वर्ष की लड़की के साथ दुराचार करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 2 मार्च तक का पुलिस रिमांड मिला है। गौर रहे कि 25 फरवरी को आरोपी रामकिशोर पुत्र प्यारे लाल निवासी कनपैरी, तहसील मिलक, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ने अपनी मुंहबोली भतीजी के साथ रेप कर दिया था और फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। डी.एस.पी. नालागढ़ खजाना राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामकिशोर को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे 2 मार्च तक का पुलिस रिमांड मिला है।