दरिंदगी की सीमा पार : 7 साल की लड़की से किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Monday, Jun 19, 2017 - 09:20 PM (IST)

बी.बी.एन. : बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में 7 साल की लड़की के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़कियों से दुराचार का वर्ष, 2017 का बद्दी में यह तीसरा मामला है। पुलिस के अनुसार यह मामला एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि वह पंजाब का रहने वाला है व करीब अढ़ाई साल से अपनी 7 साल की बेटी सहित बद्दी क्षेत्र में रहता है। उसकी पत्नी यहां नहीं रहती है। 18 जून को वह कमरे में टी.वी. देख रहा था और उसकी बेटी बाहर खेल रही थी। कुछ समय पश्चात उसकी बेटी उसके पास आई और कहा कि उसे चोट लग गई है। उसने बेटी से प्यार से पूछा तो उसने बताया कि साथ के कमरे वाला अंकल उसे अपने कमरे में ले गया और उसने उसके साथ गलत काम किया। 



 मथुरा बिहार का रहने वाला है आरोपी
उसके बाद वह उस व्यक्ति लखन उर्फ लक्ष्मण के कमरे में गया और उसको पूछा तो वह उससे माफी मांगने लगा तो उसे शक हुआ कि उसकी बेटी के साथ दुराचार किया गया है। एस.पी. बद्दी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने दुराचार व पोस्को एक्ट का मामला दर्जकर आरोपी लखन उर्फ लक्ष्मण पुत्र शिव लाल निवासी बंदी, तहसील महावना, जिला मथुरा बिहार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मैडीकल करवा दिया गया है।