धर्मशाला NCC यूनिट बन सकती है बटालियन

Friday, Oct 18, 2019 - 12:15 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : धर्मशाला एन.सी.सी. यूनिट का बटालियन में परिवर्तन होने की उम्मीद है। मात्र नोटिफिकेशन आना बाकी है। इस संदर्भ में प्रपोजल केंद्र को भेजी गई थी। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर ने धर्मशाला कालेज के दौरे के दौरान यह बात कही। राजीव ठाकुर ने वीरवार को धर्मशाला कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने कैडेट्स के साथ अन्य से भी बातचीत की। इस दौरान लैफ्टिनैंट डा. रणजीत ठाकुर ने ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर से एन.सी.सी. यूनिट के बारे में बातचीत की।

रणजीत ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा में एन.सी.सी. में शामिल होने के लिए काफी संख्या में युवा रुझान दिखाते हैं तथा इस संदर्भ में कई अभिभावकों ने धर्मशाला में एन.सी.सी. संख्या बढ़ाने की मांग कर चुके हैं जिस पर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर ने बताया कि एक यूनिट में 100 से अधिक संख्या नहीं होती है। उन्होंने बताया कि केंद्र को प्रपोजल भेजा गया था तथा अब एन.सी.सी. यूनिट का बटालियन में परिवर्तन होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मात्र नोटिफिकेशन का आना बाकी है। उन्होंने बताया कि इससे यहां एन.सी.सी. में बच्चों की संख्या में बढ़ौतरी होगी जिसका लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला व मंडी कॉलेज के बच्चों की तारीफ की है। राजीव ठाकुर प्रदेश के कॉलेज का दौरा कर रहे हैं।



 

Edited By

Simpy Khanna