बाथरूम में नहा रही लड़की का बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर बनाए शारीरिक संबंध

Sunday, Aug 05, 2018 - 11:20 AM (IST)

मनाली (सोनू): ऊझी घाटी में नाबालिग लड़की का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति की छोटी बेटी को टायफाइड की शिकायत हुई। वह बेटी को लेकर अस्पताल आया। इस दौरान उसकी 12 साल की बड़ी बेटी घर में अपनी मां की देखभाल कर रही थी, जोकि पैरालाइज की मरीज है।


इस दौरान एक व्यक्ति ने घर में अपनी बीमार मां के साथ रह रही लड़की का नहाते समय वीडियो बना लिया और उसके बाद आरोपी लड़की को वीडियो के दम पर ब्लैकमेल करता रहा। इस बीच आरोपी ने लड़की को अपनी हवस का शिकार भी बनाया। अब आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चंदे राम निवासी जाणा के रूप में हुई है। पतलीकूहल पुलिस चौकी के प्रभारी दयाराम ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। 


 

Ekta