यहां स्नान करने से शारीरिक कष्टों से मिलता है मुक्ति, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी (PICS)

Monday, Nov 19, 2018 - 03:14 PM (IST)

नाहन (सतीश): एकादशी के पावन अवसर पर पवित्र रेणुका जी मेले में दूसरे दिन सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस झील में आज के दिन स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। 


श्रद्धालुओं ने बताया कि आज के दिन वो यहां विशेष रूप से स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। यहां न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। 


रेणुका जी में ऐसी मान्यता है कि आज के दिन यहां स्नान करने से यह सभी शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं वहीं मनोकामना पूर्ति होती है। इनका कहना है कि भगवान परशुराम से उनकी आस्था जुड़ी हुई है। 

 
 

Ekta