राजगढ़ दौरे के दौरान CM जयराम ने प्रसिद्ध गुरुद्वारा बडू साहिब में टेका माथा (Video)

Wednesday, Oct 16, 2019 - 03:29 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पच्छाद विधानसभा के प्रसिद्ध गुरुद्वारा बडू साहिब में माथा टेका।


बुधवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र में जयराम ठाकुर ने दरबार साहिब में शब्द कीर्तन में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब द्वारा समाज सेवा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्य की जानकारी ली।


इसके साथ-साथ कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक महान संत बाबा इकबाल सिह किंगरा के साथ भी शिष्टाचार भेंट की।


इस मौके पर उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ,केबिनेट मंत्री ठाकुर महैद्र सिह, सुरेश भारद्वाज, ठाकुर चंद्र मोहन भी उपस्थित रहे। 

Ekta