नाहन, सिरमौर और मंडी में फिर बरपा कोरोना का कहर, जानिए अब कितने आए नए मामले

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 07:44 PM (IST)

नाहन : हिमाचल प्रदेश में वीरवार को एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिला है। वीरवार शाम को सोलन में 34, सिरमौर में 22 और मंडी में 22 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कांगड़ा में भी 7 नए मामले आए हैं। वीरवार को सिरमौर में 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 10 पुरुष एवं 12 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सभी पॉजिटिव पाए गए मामले नाहन के हैं। बुधवार को भेजे गए 129 सैंपल्स में से 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिला में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 204 हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि अधिकतर मामले कुछ रोज पहले पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी कांटेक्ट हैं। इसमें सीएमओ कार्यालय के समीप डिपो धारक महिला है। नए मामलों में एक मामला कच्चा टैंक का है तो एक ही मामला कुंदन का बाग का भी बताया जा रहा है। इसके अलावा वार्ड नंबर 5 व 11 के अलावा पूर्बिया मोहल्ला में भी संक्रमित मिले हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा तमाम नए मामलों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ देर बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। अलबत्ता इतना जरूर माना जा रहा है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के आसपास के अधिकतर मामले हैं। नए मामलों में 2 साल के बच्चे से 76 साल तक के लोग शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर सोलन में अब तक 34 नए कोरोना के मामले आए हैं। अब तक मिल जानकारी के अनुसार इनमें से बीबीएन के 24 केस हैं। दो परवाणु और 3 कसोली के हैं। वहीं 5 मामले सोलन शहर से आए हैं। मंडी में भी 22 मामले आए हैं। हालांकि मंडी के मामलों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। 

कांगड़ा जिला में कोरोना के सात नए मामले आए हैं। तहसील देहरा के बारा का 40 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव पाया गया है। जवान 20 जुलाई को लेह से लौटा है। नगरोटा बगवां के चाहड़ी का 20 वर्षीय आर्मी जवान भी संक्रमित निकला है। यह जवान 21 जुलाई को लेह से लौटा है। मस्सल नगरोटा बगवां का 25 वर्षीय नेवी का जवान का पॉजिटिव पाया गया है। यह केरल से लौटा है। इन्हें एमएच योल में शिफ्ट किया जा रहा है। गांव सुन्नी तहसील बड़ोह का 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक 18 जुलाई को पटियाला से लौटा है। रमेहड़ नगरोटा बगवां का 32 साल का युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह 22 जुलाई को दिल्ली से लौटा है। 65 वर्षीय व्यक्ति को उसका 6 वर्षीय पोता भी संक्रमित पाया गया है। पोता अमृतसर से आया है। इसमें दादा.पोते को धर्मशाला तो बाकी को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News