आग से झुलसे व्यक्ति की पीजीआई में मौत

Monday, Mar 27, 2017 - 06:36 PM (IST)

बरठीं : आग से झुलसे व्यक्ति ने पी.जी.आई. में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बडग़ांव निवासी विक्रम सिंह चंदेल ने कुछ दिन पहले मिट्टी का तेल छिड़क कर अपने आप को आग के हवाले कर दिया था। जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह चंदेल कुछ महीने पहले अपना काम-धंधा छोड़कर गांव वापस आ गया था। कुछ दिन पहले उसने अपने कमरे में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी। जब परिजनों ने कमरे से धुआं उठता देखा तो वे उस कमरे की ओर गए लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और विक्रम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं ले गए थे, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल से विक्रम सिंह को पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया था, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। तलाई थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने मौत की पुष्टि की है।