अब बैंटनी कैसल नाइट टूरिज्म के तौर पर होगा विकसित

Saturday, Sep 22, 2018 - 03:36 PM (IST)

शिमला : बैंटनी कैसल नाइट टूरिज्म प्लेस के तौर पर विकसित होगा। इसके लिए जल्द कार्य शुरू होगा। बैंटनी कैसल के जीर्णोद्धार कार्य के लिए बिड फाइनल हो गई है और एशियन डिवैल्पमैंट बैंक (ए.डी.बी.) के समक्ष अप्रूवल के लिए भेजा गया है। अप्रूवल मिलते ही बैंटनी कैसल का जीर्णोद्धार कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बीते वर्ष सितम्बर माह में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बैंटनी कैसल जीर्णोद्धार परियोजना की आधारशिला रखी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परियोजना पर 35 करोड़ रुपए की राशि खर्च होना अनुमानित है। शिमला स्थित कालीबड़ी मंदिर के समीप बने बैंटनी कैसल के जीर्णोद्धार कार्य एशियन डिवैल्पमैंट बैंक (ए.डी.बी.) की मदद से किया जाएगा। बैंटनी कैसल में शिमला सिटी हैरिटेज म्यूजियम बनेगा।

यहां पर बनाए जाने वाले म्यूजियम में शिल्प कलाकृतियां, मॉडल्स, पांडुलिपियां और शिमला शहर से संंबंधित प्रदॢशत किए जाएंगे। यहां बता दें कि वर्तमान में मॉक ट्यूडर, आंशिक बंगला तथा मिनी टॉवर के साथ ढलान वाली छतों से सुसज्जित यह दो मंजिला भवन जर्जर हालत में है। बैंटनी कैसल के जीर्णाेद्धार कार्य एक्सपर्ट्स की मदद से किया जाएगा। बैंटनी कैसल के आसपास मौजूद खाली स्थान पर रेस्तरां व मनोरंजन पार्क का निर्माण किया जाएगा।

इस भवन के निर्माण के उपरांत यहां प्रस्तावित सग्रंहालय, रेस्तरां तथा मनोरंजक पार्क पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण के मुख्य केंद्र होंगे। बैंटनी कैसल को जीवंत स्थान के तौर विकसित किया जाएगा ताकि दिन के साथ रात को भी यहां पर रौनक रहे। यानी कि इस स्थान को नाइट टूरिज्म प्लेस के तौर पर भी विकसित किया जाएगा।
 

kirti