हिमाचल के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में लगा बंजारों का मेला

Wednesday, Jul 21, 2021 - 01:42 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में हर वर्ष 20 और 21 जुलाई को बंजारों का मेला लगता है। अलग-अलग रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बंजारे 20 जुलाई शाम को माता के दरबार में पहुंचते हैं और 21 जुलाई सुबह वापस अपने घरों को चले जाते हैं। पूरे देश से ये बंजारे इन तारीखों को माता के दरबार में पहुंचते हैं और माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस बार भी सैंकड़ों की संख्या में बंजारे माता के दरबार में पहुंचे और माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।

बंजारन महिलाओं ने बताया कि 20 जुलाई उनकी पक्की तारीख है। इस दिन सभी बंजारे देश के किसी भी कोने में कार्यरत हों माता के दरबार में मां का आशीर्वाद लेने के लिए श्रीनयनादेवी जरूर पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से यह प्राचीन परंपरा चलती आ रही है जिसका निर्वहन वे आज भी करते आ रहे हैं।

Content Writer

Vijay