एन.एच.-305 पर बाइक खाई में गिरी, 2 घायल

Monday, May 30, 2022 - 11:05 PM (IST)

बंजार (लक्ष्मण): एन.एच.-305 पर सोझा-घियागी के मध्य में कैंची मोड़ पर ब्रेक न लगने से बाइक खाई में लुढ़क गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार शिवम अरोड़ा (27) पुत्र भोग राज अरोड़ा गांव 129 इंदू एनक्लेव कनरबल हरिद्वार उत्तराखंड व सृष्टि मल्होत्रा (26) पुत्री हरीश मल्होत्रा गांव 31 गोकुल बिहार हरिद्वार उत्तराखंड बाइक (नं. यू.के. 08 6475) पर जलोड़ी पास से बंजार की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक सोझा के कैंची मोड़ पर ब्रेक न लगने के कारण बाइक खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना वहां से गुजर रहे स्थानीय व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई तथा अन्य लोगों की सहायता से घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व भी सोझा-घियागी के मध्य में ब्रेक फेल होने के कारण एक टैक्सी पहाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें दिल्ली के सवार 5 पर्यटक घायल हो गए थे। इसी तरह कई मर्तबा घियागी-जलोड़ी के मध्य तीखी ढलान पर वाहन चालक तेज रफ्तार के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो बैठते हैं, जिससे वे हादसे का शिकार हो जाते हैं।

Content Writer

Kuldeep