खतरों से भरा बनीखेत का यह रोड, यहां से रोजाना गुजरते हैं हजारों लोग

Tuesday, Jan 08, 2019 - 04:13 PM (IST)

बनीखेत (दर्शन): आधा दर्जन गांवों के लोग केंद्रीय विद्यालय और डी.ए.वी. कॉलेज के सैकड़ों स्टूडैंट जिस कॉलेज रोड से गुजरते हैं, वह खस्ताहाल है। 2 साल से खस्ताहाल इस सड़क पर न तो किसी ने गौर फरमाया और न ही लोगों का दर्द समझा। नतीजा खतरे से भरी यह सड़क अब जानलेवा हो गई है। पधर ग्राऊंड के साथ ई.डी. ऑफिस एन.एच.पी.सी. के लिए निकल रही इस सड़क पर कंडा, डलोग बासा, समलेटा और बडेरू गांवों के हजारों लोग रोजाना आते-जाते हैं। 

यही नहीं, इसी सड़क पर 2 कालोनियां भी हैं। पधर के दुकानदारों अमित डोगरा, तनु, विक्रांत, अंकू व अशोक ने बताया कि गड्ढों से भरी इस सड़क पर अब चलना भी मुश्किल हो गया है, गाड़ी चलाना तो दूर की बात है। उनका कहना है कि लाखों का वेतन लेने वाले अधिकारी और प्रशासन सोया हुआ है। हालांकि एन.एच.पी.सी. ने भी माना कि लोगों की मांग जायज है। एन.एच. पी.सी. के अनुसार जल्द ही इस रोड की मुरम्मत करवाई जाएगी।


 

Ekta