जब पुल से नीचे गिरा ट्रैक्टर

Monday, Aug 12, 2019 - 04:26 PM (IST)

बंगाणा (शर्मा): मेेन हाईवे पर सोमवार को डोहगी पुल से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। इसमें ट्रैक्टर चालक व एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बंगाणा पुलिस ट्रैक्टर गिरने की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की छानबीन करने में जुट गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर साढ़े 11 बजे लठियाणी की तरफ से आ रहा ट्रैक्टर-ट्राली डोहगी पुल पर बेकाबू हो गया और पुल से नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि उक्त दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार 2 लोग बाल-बाल बच गए। उनको मामूली चोटें आई हैं। बारिश के चलते मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू होने से पुल के नीचे जा गिरा।

Kuldeep