अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, नहीं हो रही पहचान

Monday, May 01, 2017 - 06:19 PM (IST)

बंगाणा : उपमंडल क्षेत्र के तहत गोङ्क्षबदसागर झील के बीहड़ूकलां के समीप सोमवार को एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। बंगाणा पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। मंदली पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी ने पंचायत क्षेत्र के बीहड़ूकलां घाट के समीप एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी थी। बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा के मुताबिक महिला की आयु 45 वर्ष के करीब लगती है। उन्होंने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। महिला के शव के पास से पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर महिला के मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।