कांग्रेस की रैली ने प्रमाणित कर दिया मोदी सरकार का शीघ्र होगा कूच : बंबर ठाकुर

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 11:13 PM (IST)

बिलासपुर (ब्यूरो): गत दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में संपन्न कांग्रेस पार्टी की रैली ने सारे भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में यह प्रमाणित कर दिया है कि अब शीघ्र ही भाजपा की मोदी सरकार के कूच का समय निश्चित है। यह बात बिलासपुर जिला कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष बंबर ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि इस रैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं ने जहां एक ओर मोदी सरकार की एक के बाद एक जनविरोधी नीतियों के परिणाम स्वरूप देश में आम आदमी और निर्धन वर्गों का जीवन निरंतर बढ़ती महंगाई के कारण अत्यंत कठिन होने की ओर लोगों का ध्यान खींचा, वहीं केंद्र सरकार के हर मोर्चे पर पूरी तरह से असफ ल रहने बारे सारे देश को संदेश दिया।

उन्होंने झूठे वायदे करके सत्ता में आने वाली भाजपा द्वारा देश में घर-घर में बेरोजगारी के कारण युवाओं में निराशा-हताशा तथा प्रत्येक परिवार से लेकर बड़े-बड़े उद्योगों तक की आर्थिकता की कमर तोडऩे पर भारी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी गई है। राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए धर्म के नाम पर समाज को बांटने का असंवैधानिक और अप्रजातंत्रीय मार्ग अपनाया जा रहा है और जनता से जुड़े मुद्दों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इस ऐतिहासिक रैली में हिमाचल प्रदेश पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल और राज्य अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News