फिर कुड़े में बैलेट पेपर, प्रशासन में हड़कंप

Saturday, Feb 13, 2021 - 03:17 PM (IST)

सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर में कूड़े में पड़े 25 बैलेट पेपर मिले हैं। बताया जा रहा है कि सभी बैलेट पेपर वैलिड हैं। प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बैलेट पेपर जिला परिषद दाड़वा वार्ड के चुनाव प्रत्याशी राजकुमार के हैं। धर्मपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति के हुए चुनाव के लिए मतगणना केंद्र बनाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में सभी बैलेट पेपर नायब तहसीलदार को सौंपे गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू कर दी है। दाड़वा वार्ड से भाजपा के रमेश ठाकुर ने खुशदेव को 461 मतों से हराकर चुनाव जीता था। 
 

Content Writer

prashant sharma