Watch Video: उड़नपरी बख्शो की हालत में नहीं सुधार, PGI किया रैफर

Saturday, Dec 02, 2017 - 03:32 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा): नंगे पांव दौड़कर गोल्ड मैडल हासिल करके सुर्खियां बटोरने वाली ईसपुर की उड़नपरी बख्शो देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ऊना से चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। हालांकि उसके जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को उसने अज्ञात कारणों के चलते घर में पड़ा कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। तबीयत बिगड़ती देख बख्शो के परिजन उसे ईसपुर अस्पताल ले आए, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रैफर कर दिया गया था। 


स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिले की तैयारी कर रही उड़नपरी
बख्शो जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में 2 बार जीत दर्ज कर चुकी है और पिछले 2 सालों से स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिले की तैयारी भी कर रही है। काफी कोशिशों के बाद बख्शो को इसमें सफलता नहीं मिल सकी। उड़नपरी बक्शो देवी के जहर निगलने की घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि जहर निगले जाने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।