माता ब्रजेश्वरी मंदिर में लगा भक्तों का तांता

Friday, May 31, 2019 - 12:13 PM (IST)

कांगड़ा : माता ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा में गुरुवार को भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पिछले कुछ दिनों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कार्यकारी अधिकारी तहसीलदार विजय सांगा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में आ रहे हैं। बुधवार को 2,14,852 रुपए का चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया गया।
 

kirti