''जमानत बचाने की जंग लड़ती दिखाई दे रही कांग्रेस''

Sunday, Aug 12, 2018 - 09:09 AM (IST)

सोलन (अमित): प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि कांग्रेस की देश व प्रदेश में हालत खस्ता है। पार्टी कई गुटों में बंटी है और इसमें नेतृत्व की भी कमी दिखाई दे रही है। कांग्रेस में चल रही आपसी जंग की हालत यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तक को कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जा रहा है और वह इसकी जानकारी बाकायदा मीडिया में दे रहे हैं। 


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ नहीं बन रही है। भाजपा एकजुट होकर देश व प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। सोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी चारों सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस जमानत बचाने की जंग लड़ती दिखाई दे रही है। 
 

Ekta