अनियंत्रित कार गिरी, 1 की मौत

Monday, May 14, 2018 - 06:49 PM (IST)

बडूखर : रविवार रात को एक कार (फॉच्र्यूनर) थाना फतेहपुर की ग्राम पंचायत हड़वाल के गांव सपड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति मौत हो गई। उक्त गाड़ी (नं. पी.बी. 35टी-3333) तलवाड़ा से जसूर की तरफ जा रही थी और एकाएक अनियंत्रित होकर गांव सपड़ी के निवासी रमेश सिंह के घर के पीछे की तरफ  गिर गई। इस कार में 3 लोग सवार थे, जिनमें से 2 को मामूली चोटें और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निजी वाहन से अमनदीप अस्पताल पठानकोट ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जीवप्रीत सिंह (32) निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस थाना फतेहपुर के हवलदार कपिल सिंह व टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। पुलिस ने धारा 279, 337 व 304 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. ज्वाली मेघनाथ चौहान ने की है।

Kuldeep