विवादों के बीच बबलू पंडित ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति

Thursday, Jul 05, 2018 - 10:59 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल इंटक के अध्यक्ष पद को मचे घमासान के बीच नियुक्तियों का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए मनोहर लाल शर्मा उर्फ बबूल पंडित ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसके तहत उन्होंने 3 पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करते हुए 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। जारी नियुक्ति आदेशों के तहत कार्यकारी अध्यक्ष ने राजीव राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष तो रामलाल कुल्लवी और जितेंद्र बरागटा को प्रदेश कार्यकारिणी का महासचिव नियुक्त किया है।


सुरेंद्र सिंह सहौंदा को लाहौल-स्पीति की कमान
इसी तरह सुरेंद्र सिंह सहौंदा को लाहौल-स्पीति का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रदीप बलौरियां को कांगड़ा, राजेश शर्मा को मंडी, इंद्रदीप भाटिया को सिरमौर और गुरमीत कौर को शिमला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।  इसके साथ ही आने वाले दिनों में शेष जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। बबलू पंडित ने यहां जारी बयान में कहा है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।


इंटक अध्यक्ष पर गरमाया विवाद
प्रदेश इंटक के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद गरमाया हुआ है। यह विवाद बावा हरदीप सिंह के स्थान पर बबलू पंडित को इंटक का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से सामने आया है। इसके तहत दोनों गुट एक-दूसरे पर निशाना साधा रहे हैं। इतना नहीं बावा हरदीप सिंह इस मामले में मानहानि का दावा किए जाने की बात कह चुके हैं। हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष स्पष्ट कर चुके हैं कि बबलू पंडित ही इंटक के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हैं।


चंद्रशेखर को नियुक्त किया पर्यवेक्षक
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस शिमला ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Vijay