ऊना में धूमधाम से मनाई बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती

Saturday, Apr 14, 2018 - 04:53 PM (IST)

ऊना(अमित): ऊना के एमसी पार्किंग स्थल पर आज बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। श्री गुरु रविदास महासभा की ऊना इकाई द्वारा आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। वहीँ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

महासभा के पदाधिकारियों ने सत्ती का किया स्वागत
इस समारोह में पहुंचने पर महासभा के पदाधिकारियों ने हंसराज और सतपाल सिंह सत्ती का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने बाबा साहिब के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने न्यायपालिका पर ही निशाना साध दिया। हंसराज ने कहा कि न्यायालय के काम कानून में संशोधन करना नहीं है यह काम सिर्फ संसद और विधानसभा में बैठे जनप्रतिनिधि ही कर सकते है। 
 

kirti