बाबा हरदीप सिंह के घर पर 8 व्यक्तियों ने किया हमला, जान से मारने की दी धमकी (Video)

Monday, Jun 11, 2018 - 01:51 PM (IST)

परवाणू (चिनमय): परवाणू में प्रदेश कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह के घर पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सभी हमलावर अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर तलवारें, रॉड से लैस होकर आए थे। 


शिकायतकर्ता हरदीप सिंह के अनुसार करीबन 8 हथियारबंद व्यक्ति घर के ऊपर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। लेकिन उनके हाथों में हथियार देख वह घर से बाहर नहीं निकले। फिर उन्होंने पत्थरों और ईंटों से उसके घर पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से उनके घर के पास खड़ी 4 गाड़ियों को भारी क्षति पहुंची। 


उन्होंने कहा कि अगर वह बाहर जाते तो वह उन्हें जान से भी मार सकते थे। इस घटना की पुष्टि एसएचओ परवाणु ने करते हुए कहा कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


उल्लेखनीय है कि बाबा हरदीप सिंह भाजपा के खिलाफ नालागढ़ से चुनाव लड़ चुके हैं और इससे पहले भी उन पर कई बार हमले हो चुके हैं। लेकिन यह हमले क्यों हुए इन कारणों का खुलासा अभी तक नही हो पाया है। 


Ekta