Spring Festival : आयूषी शर्मा के सिर सजा Spring Queen का ताज

Monday, May 01, 2017 - 12:54 AM (IST)

कुल्लू: लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में बसंतोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में स्प्रिंग क्वीन के लिए हिस्सा लेने आई सुंदरियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। फाइनल राऊंड में 10 सुंदरियों ने खूब तालियां बटोरीं। फाइनल राऊंड में आयुषी शर्मा स्प्रिंग क्वीन, फस्र्ट रनरअप सृष्टि ,सैकेंड रनरअप पल्लवी चुनी गई। वहीं तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक आलमगीर खान ने लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में उमड़ी हजारों की भीड़ को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। 



वॉयस ऑफ हिमालय रमेश ठाकुर ने झुमाए दर्शक
अंतिम सांस्कृतिक संध्या में वॉयस ऑफ हिमालय रमेश ठाकुर ने एक से एक बढ़कर गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। किन्नौर, ठियोग, बिलासपुर व मंडी के कलाकारों ने भी खूबसूरत प्रस्तुतियां दीं। हिमाचली कलाकार राखी ने हिंदी गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष विमला महंत व उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।