दियोला में देवदार के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने दर्ज करवाई शिकायत

Thursday, Aug 23, 2018 - 03:19 PM (IST)

तीसा: दियोला के जंगल में देवदार के 2 पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। वन विभाग ने पुलिस की मदद से 19 नग बरामद करने में भी सफलता हासिल कर ली है। वन विभाग ने इस अवैध कटान के लिए एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। जानकारी के अनुसार दियोला पंचायत बीट के दायरे में आने वाले दियोला जंगल में जब बीट के वन रक्षक 19 अगस्त को  जंगल की गश्त पर था तो उसने देवदार के 2 पेड़ कटे हुए पाए। मौके पर नग भी बरामद किए है। इस बारे में वन रक्षक ने बी.ओ. ओम प्रकाश को जानकारी दी।

पुलिस ने कब्जे में लिए लकड़ी के स्लीपर
इस पर ओम प्रकाश ने पुलिस चौकी नकरोड़ में इस मामले को लेकर अवैध कटान की शिकायत दर्ज करवाते हुए एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। उक्त व्यक्ति गेवा गांव का रहने वाला है। बुधवार को पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर जांच प्रक्रिया को अंजाम दिया और वहां पड़े लकड़ी के स्लीपरों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए वनमंडलाधिकारी चम्बा डा. संजीव शर्मा ने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। अब पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी। 

Vijay