हिमाचल के इन 4 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Tuesday, Sep 25, 2018 - 11:59 AM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम के कहर को देखते हुए भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन चंडीगढ़ द्वारा प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में गलेशियरों खिसकने की चेतावनी जारी की। संगठन के हिम एवं अवधाव अध्ययन संस्थान ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 3500 मीटर से ऊपर के इलाकों में हुए भारी हिमपात हुआ है। इसके चलते प्रदेश के चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अचानक बिगड़े मौसम के कारण गलेशियर खिसकने की संभावना है। ऐसे में लोगों को इन स्थानों पर न जाने की हिदायत दी है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। खासकर मनाली-लेह मार्ग पर न जाने की हिदायत दी है।
 

Ekta