अटल टनल रोहतांग मार्ग पर 3 जगह हिमस्खलन से मचा हड़कंप

Wednesday, Jan 06, 2021 - 10:47 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): अटल टनल मार्ग पर बुधवार को 3 जगह हिमस्खलन से हड़कंप मच गया। हालांकि जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन सोलंगनाला से धुंधी अटल टनल मार्ग बंद हो गया है। इस मार्ग पर 4 दिन पहले पर्यटक खूब मस्ती करते दिखे थे। भारी बर्फबारी होती देख सासे ने पहले ही हिमस्खलन की चेतावनी दे दी थी। चेतावनी मिलने के चलते बर्फबारी अधिक होने व मंगलवार को सोलंगनाला में पर्यटकों के फंसने के चलते बुधवार को पुलिस ने पर्यटक वाहनों को नेहरूकुंड से आगे नहीं जाने दिया। जगह-जगह एवलांच आने से बीआरओ की भी दिक्कत बढ़ गई है।

वहीं  बीआरओ ने अटल टनल मार्ग की बहाली शुरू कर दी है जबकि लाहौल में भी दोपहर बाद मौसम खुलते ही बीआरओ सड़क बहाली की तैयारी में जुट गया है। बीआरओ अटल टनल रोहतांग के निदेशक कर्नल राजीव खत्री ने बताया कि अटल टनल मार्ग पर एमएसपी 12 पर हिमस्खलन हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़क बहाली का कार्य शुरू हो गया है।

Vijay