हिमस्खलन से तिन्दी-किलाड़ NH अवरुद्ध, एम्बुलैंस सहित 14 वाहनों में फंसे 70 लोग

Saturday, Feb 04, 2023 - 10:27 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन): हिमाचल प्रदेश के जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 रोहली के समीप लोकेशन 78 और 82 के पास हिमस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है जिसके चलते इस मार्ग पर एक एंबुलैंस सहित 14 गाड़ियों में 70 लोग फंस गए हैं। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को समय करीब 4:15 बजे पुलिस चौकी तिन्दी को सूचना प्राप्त हुई कि तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 रोहली के समीप हिमस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। 

मार्ग के अवरुद्ध होने से पांगी की ओर 8 गाड़ियां, जिसमें करीब 50 यात्रियों और तिन्दी की ओर एक एंबुलैंस और 6 गाड़ियां, जिसमें करीब 20 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला की सीमावर्ती पुलिस चौकी तिन्दी से एक बचाव दल और सड़क सुरक्षा संगठन की टीम तुरन्त बचाव कार्य हेतु हिमस्खलन की ओर रवाना हुए और सड़क सुरक्षा संगठन की मशीनरी हिमस्खलन को हटाने में जुट गई। 

समय के अभाव के कारण हिमस्खलन को पूरी तरह से नहीं हटाया जा सका। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में पांगी की ओर फंसे वाहनों और यात्रियों को वापस लाया गया और तिन्दी की ओर फंसे वाहनों और यात्रियों को सुरक्षित तिन्दी लाया गया, जिन्हें स्थानीय लोगों ने अपने घरों, पीडब्ल्यूडी व फाेरैस्ट हाऊस तिन्दी मेें सुरक्षित ठहराया हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस वर्तमान में भूस्खलन और हिमस्खलन के मामलों के मद्देनजर सभी वाहन चालकों से जिला लाहौल-स्पीति की सड़कों में अतिरिक्त सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील करती है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay