हिमस्खलन से अवरुद्ध हुआ त्रिलोकीनाथ-उदयपुर मार्ग

Wednesday, Feb 24, 2021 - 06:15 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): लाहौल-स्पीति का त्रिलोकीनाथ-उदयपुर मार्ग हिमस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। हिमस्खलन से हालांकि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन मार्ग बंद हो गया है। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सड़क को बहाल करने में जुट गए हैं। बता दें रक्षा भू-भाग अनुसंधान लगातार हिमस्खलन की आशंका व्यक्त कर रहा है, जिसे देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों के घाटी में आने पर रोक लगा दी है जबकि कुल्लू प्रशासन ने बुधवार को मौसम साफ  होता देख पर्यटकों को अटल टनल व लाहौल के सिस्सू तक जाने की अनुमति दे दी है। ऐसे में रक्षा भू-भाग अनुसंधान द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए टनल पर आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी। त्रिलोकीनाथ के ग्रामीणों ने बताया कि त्रिलोकीनाथ-उदयपुर बाईपास मार्ग में हिमस्खलन हुआ है। उन्होंने बताया कि रात के समय हिमस्खलन होने से जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है। पीडब्ल्यूडी एसडीओ केडी कश्यप ने बताया कि हिमस्खलन से अवरुद्ध हुए मार्ग की बहाली शुरू कर दी गई है तथा जल्द ही मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।

Content Writer

Vijay