भाभी के खून का प्यासा बना देवर, कुल्हाड़ी से हाथ पर कर दिया वार

Wednesday, Nov 11, 2020 - 12:31 AM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब के शिवपुर में एक व्यक्ति ने बहसबाजी के दौरान एक महिला के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजीत कौर निवासी शिवपुर की किसी बात को लेकर अपने देवर खजान सिंह के साथ बहसबाजी हो गई, जिसके बाद गुस्साया देवर अपने घर से कुल्हाड़ी लाया और महिला के हाथ पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से महिला के एक हाथ में गहरी चोट आई है।

महिला को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Vijay