उदयपुर में भाजपा बूथपालक व ग्राम केंद्र अध्यक्ष के घर पर हमला, गाड़ी का शीश तोड़ा

Tuesday, Jul 05, 2022 - 11:41 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): विधानसभा क्षेत्र चम्बा के उदयपुर गांव के भाजपा बूथ पालक व ग्राम केंद्र अध्यक्ष के मकान पर शरारती तत्वों ने हमला किया है। इस दौरान वहां खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसके अलावा घर में रखा सामान भी तोड़ा है। इस बारे में भाजपा बूथ पालक व ग्राम केंद्र अध्यक्ष जय सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। हालांकि इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। शिकायत पत्र में जय सिंह ने बताया कि बीते 3 जुलाई को रात 12 बजे वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे तो अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने जोर-जोर से मकान का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद बरामदे की लाइट जलाई तो वह भाग गया। बाहर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। 

इसी रात को आधे घंटे के बाद फिर से मकान की दूसरी मंजिल में आवाज सुनाई दी, वहां मौके पर जाकर देखा तो बिस्तर व मकान में पार्क की गई नैनो कार के शीशे को भी तोड़ दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घटना मार्च, 2022 में पहले भी घटित हो चुकी है। इससे उनके परिवार को खतरा है। वहीं द्रड्डा चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रकार की कोई शिकायत चौकी में नहीं आई है। उदयपुर क्षेत्र द्रड्डा चौकी के तहत आता है। अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो चौकी के संपर्क नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है, तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay