भुड्ड में फार्मा कंपनी के मजदूरों पर जानलेवा हमला, 16 गंभीर घायल

Thursday, Feb 14, 2019 - 06:08 PM (IST)

सोलन: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भुड्ड में स्थित टोरेंट फार्मा फैक्टरी के मजदूरों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में डेढ़ दर्जन के करीब मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार को मजदूर भुड्ड बस स्टैंड से पैदल फैक्टरी की ओर जा रहे थे। दरअसल मजदूरों ने एक मजदूर संगठन का झंडा कंपनी के बाहर लगाना था लेनिक कंपनी प्रबंधन ने बाहरी राज्यों से गुंडे बुलाकर सभी मजदूरों को रास्ते में रोकने की कोशिश की और उनके ऊपर लोहे की रॉड व तेजधार हथियारों से हमला करवा दिया। हमले में 16 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल बद्दी व नालागढ़ में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हमले के बाद 2 दर्जन से ज्यादा मजदूर गायब

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले टोरेंट फार्मा फैक्ट्ररी के मजदूरों ने मजदूर यूनियन बनाई थी, जिसके चलते वीरवार को फैक्टरी के बाहर यूनियन का झंडा लगाया जाना था। फैक्टरी के बाहर मजदूर झंडा न लगाएं इसलिए फैक्टरी प्रबंधन ने उन्हें रास्ते में ही रोककर उनके ऊपर हमला करवा दिया। हमले के बाद से ही 2 दर्जन से ज्यादा मजदूर गायब हैं और 16 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले में जांच की बात कह रही है।

Vijay