जमीनी विवाद को लेकर परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला, 7 घायल-एक PGI रैफर

Wednesday, Nov 14, 2018 - 07:55 PM (IST)

हरोली: हरोली के गांव पंजावर लोअर में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में 7 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक गंभीर हालत के चलते पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। लोअर पंजावर की मायावती देवी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बुधवार को उनके खेतों में स्थानीय गांव के लोगों के साथ पंजाब से आए कुछ लोगों ने जबरदस्ती जुताई शुरू कर दी। जब उसके परिवार ने इसका विरोध तो उन्होंने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया, जिसमें 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मुआयना करते हुए घायलों के बयान कलमबद्ध किए और उन्हें ऊना अस्पताल भेजा, जहां एक व्यक्ति की नाजुक हालत के चलतेे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। इस बारे में हरोली थाना प्रभारी रमन कुमार चौधरी ने बताया कि पंजावर लोअर में हुए जमीनी विवाद में लोगों पर तेजधार हथियार से किए गए हमले में 7 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिनमें से एक को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Vijay