आपसी विवाद में चाकू से हमला, एक गंभीर हालत में IGMC रैफर

Friday, Jul 06, 2018 - 03:20 PM (IST)

सोलन: सोलन सदर थाना के तहत पडऩे वाले धोबीघाट क्षेत्र में 2 लोगों के बीच हुए विवाद के बाद एक ने दूसरे को चाकू मार दिया। घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान शोभा राम के तौर पर हुई है जबकि हमलावर की पहचान रेशम के तौर पर हुई है। दोनों ही नेपाल के रहने वाले हैं।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान विवाद बढऩे पर रेशम ने शोभा राम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे शोभा राम बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया, जहां से उसे आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Vijay