स्व. ATP शैल बाला को मिलेगा हिमाचल गौरव पुरस्कार, सरकार ने की घोषणा

Thursday, May 03, 2018 - 10:38 PM (IST)

शिमला (विकास): कसौली गोलीकांड में मारी गई सहायक नगर नियोजन अधिकारी शैल बाला को प्रदेश सरकार ने हिमाचल गौरव पुरस्कार देने की घोषणा की है। शैल बाला की गत दिन कसौली में अवैध निर्माण गिराने के दौरान होटल मालिक द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि स्व. शैल बाला के शेष बचे सरकारी सेवाकाल का पूरा वेतन भी उनके परिजनों को दिया जाएगा।


पहली बार मरणोपरांत गौरव पुरस्कार की घोषणा
यह निर्णय वीरवार देर शाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। सरकार पहले ही मृतक अधिकारी के परिजनों को 5 लाख रुपए आर्थिक मदद देने की घोषणा कर चुकी है। पहाड़ी राज्य हिमाचल के इतिहास में यह ऐसा पहली बार हुआ है जब मरणोपरांत किसी महिला अधिकारी को गौरव पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 

Vijay