इस शहर में ATM. बने शोपीस, लोग परेशान

Monday, Jun 26, 2017 - 05:00 PM (IST)

टाहलीवाल : औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में आधा दर्जन ए.टी.एम. होने के बावजूद उपभोक्ताओं को इनका लाभ कभी-कभार ही मिलता है। शुक्रवार, शनिवार व रविवार को ए.टी.एम. में राशि न होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। उपभोक्ताओं सुखदेव, राजीव, जितेन्द्र, राम कुमार, दिनेश, जसविन्द्र व तरनजीत सिंह ने कहा कि जब ए.टी.एम. में राशि ही नहीं डालनी है तो ए.टी.एम. खोले ही क्यों हैं। बैंकों में छुट्टी के दिन व बैंकों में छुट्टी होने के बाद ही ए.टी.एम. का लाभ उपभोक्ताओं को होता है परंतु टाहलीवाल में तो बैंक खुले होने के बावजूद ए.टी.एम. में नकदी कभी-कभार ही डाली जाती है। इस कारण कामगारों को भी उनका वेतन खाते में आने के बावजूद सही समय पर नहीं मिल पाता है।