फोन पर ATM Card की जानकारी देना पड़ा महंगा, शातिर ने उड़ाए 71 हजार

Saturday, Jul 22, 2017 - 10:11 PM (IST)

सुंदरनगर: बैहली में फोन पर ए.टी.एम. की जानकारी देने के मामले में एक  व्यक्ति के साथ ठगी हुई है। बैहली निवासी हरीश कुमार पुत्र शरण दास ने पुलिस के पास दर्ज शिकायत में कहा कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जानकारी दी कि उसका ए.टी.एम. बंद कर दिया गया है। ठग ने फोन पर ही उसके ए.टी.एम. संबंधी जानकारी मांगी और उसके बैंक खाते से 71,798 रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए। बी.एस.एल. पुलिस थाना प्रभारी रामकृष्ण ने कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने इस तरह के मामलों पर चिंता जताते हुए लोगों को ऐसे किसी भी फोन कॉल आने पर किसी भी तरह की जानकारी न देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फोन कोई भी बैंक नहीं करता है।