पांवटा की यमुना नदी में विसर्जित हुई अटल जी की अस्थियां

Tuesday, Aug 28, 2018 - 04:43 PM (IST)

नाहन(सतीश) : भारत रत्न एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेई के अस्थि कलश को आज पावटा साहिब में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा यमुना नदी में विसर्जित किया गया। इससे पूर्व रामलीला ग्राउंड में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक महान व्यक्ति थे और उनके जैसा व्यक्तित्व शायद ही  देश को भविष्य में मिल पाएगा । उन्होंने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को देश कभी नही भुला पायेगा उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, सुरेश कश्यप ,प्रदेश प्रवक्ता भाजपा बलदेव सिंह तोमर सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।


 

kirti