सुभाष ठाकुर ने कहा-  अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल से था विशेष लगाव

Saturday, Aug 18, 2018 - 08:55 AM (IST)

बिलासपुर : भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन परिधि गृह बिलासपुर में किया गया, जिसमें बिलासपुर के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सदर विधायक सुभाष ठाकुर भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सभी लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें अपनी भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्र भक्त थे। उनमें सभी को साथ लेकर चलने की ताकत थी।

उनका जीवन संघर्षशील रहा। उन्होंने कभी भी विरोधियों के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया, जिससे कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश ने एक राष्ट्र भक्त को खोया है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल से विशेष लगाव था। जब वह प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया। कार्यक्रम में स्वतंत्र सांख्यान, कुलदीप ठाकुर, प्यारे लाल, सुरजीत सिंह, राजपाल सरीन, आशीष ढिल्लों व ओम प्रकाश ने भी स्व. वाजपेयी के जीवन के कई पहलुओं पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में मंजीत कौर, संतोष भारद्वाज, नीना कौशल, हंसराज ठाकुर, हंसराज शर्मा, राकेश ठाकुर, दिनेश, स्वदेश ठाकुर, जिंदू राम, चमन गुप्ता, निशा शर्मा, सतीश, राम प्यारी, ओम प्रकाश गर्ग, अंजू राणा, ज्योति कुमार, कृष्ण लाल उपाध्याय व अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

उधर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बिलासपुर व्यापार मंडल के आह्वान पर बिलासपुर शहर में व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। पूर्व सी.पी.एस. राजेश धर्माणी, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रणवीर सिंह व महासचिव राकेश चंदेल, अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संघ आश्रित परिषद की प्रदेशाध्यक्षा प्रेमा शास्त्री, वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 
 

kirti