Watch Video: CM का बीजेपी विधायक पर तंज, सदन में करते हैं बॉक्सिंग

Sunday, Feb 05, 2017 - 11:07 AM (IST)

जसवां-परागपुर: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जो जनता की सेवा निष्काम व समर्पित भाव से करता है, परमात्मा उसी को अपने आशीर्वाद का फल देता है। डाडासीबा में प्रदेश कर्मचारी एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया की अगुवाई में हुए भव्य स्वागत के बाद मुख्यमंत्री एक भारी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सियासत जनता की सेवा का सबसे बढिय़ा साधन है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि इसमें कुछ चेहरे वोटों के सौदागर बनकर कार्य करते हैं। मौजूदा समय में विधानसभा परिसर के अंदर चलते सदन में ऐसी संकीर्ण मानसिकता के दृश्य आम देखे जा सकते हैं। 

धानसभा सत्र में मात्र हाजिरी लगाने पहुंचता है विपक्ष
वीरभद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र में विपक्ष आता तो जरूर है, लेकिन रजिस्टर में उनके सदस्य हाजिरी लगाकर शोर-शराबा करते हुए वॉकआऊट करके बाहर चले जाते हैं। हाजिरी वह इसलिए रजिस्टर में लगाते हैं, ताकि उन्हें भत्तों का लाभ जरूर मिल जाए। हलका जसवां-परागपुर में भी विधायक महोदय का ऐसा ही कुछ व्यवहार है। वह जनता हित के प्रति बोलने की बजाय बॉक्सिंग करने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। शोर-शराब डालने का कोई पुरस्कार हो तो उसे प्रथम ईनाम अवश्य मिल सकता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने युवाओं को भी जनसेवा के लिए समर्पित सेवा भाव तथा कड़े परिश्रम के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 

प्रदेश का छठी बार मुख्यमंत्री बना: वीरभद्र सिंह 
उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश का छठी बार मुख्यमंत्री बना तथा केंद्र में इंदिरा गांधी और डा. मनमोहन सिंह की रही सरकारों में भी मंत्री पद पर रहा। ऐसा सम्मान मुझे परमात्मा के आशीर्वाद एवं जनता की निष्काम सेवा से ही हासिल हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अस्तित्व में आने पर इसकी भाग्य रेखाएं संवारने में मुख्यमंत्री जसवंत सिंह परमार की रही दूरदर्शी सोच को भी सराहा और कहा कि हम सब इस बात को लेकर खुशनसीब हैं कि जसवंत सिंह परमार जैसी महान शख्सियत का मार्गदर्शन प्रदेश को विकास की पटरी पर दौड़ाने में मिला। 

इस अवसर पर मौजूद गण्यमान्य 
इससे पूर्व, प्रदेश कर्मचारी एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे हलके की जनता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्वयं को इसलिए ऋणी समझती है उन्होंने कहा कि हमारे सियासी विरोधी जो नेता स्वयं को जनता के सेवक कहते हैं, वे वास्तविकता में जनता की बदल रही तकदीर के रास्तों में तरह-तरह के षड्यंत्र रच कर रुकावटें खड़ी कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक संजय रतन, राजिंद्र राणा, युकां नेता प्रदीप कुमार, मनोज शर्मा, जीवन धीमान, राजिंद्र गोमा और जिला कांग्रेस विचारधारा संगठन प्रधान मुकेश बबलू सहित तमाम ब्लाक