जेटली के निधन पर राजीव बिंदल ने जताया शोक, कहा-BJP के लिए बहुत बड़ी क्षति

Saturday, Aug 24, 2019 - 08:36 PM (IST)

सोलन (अमित डोभाल): भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रख्यात वकील अरुण जेटली के निधन पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अरुण जेटली एक महान नेता थे। वह भारतीय जनता पार्टी के विचारक और चिंतक रहे हैं। ऐसे व्यक्तित्व का जाना देश और भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली एक ऐसे नेता रहे हैं, जिनकी भरपाई कर पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली का निधन होना सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

आपातकाल के समय से सक्रिय भूमिका निभाते आए थे जेटली

उन्होंने कहा कि उन्हें याद है जब 1975 में आपातकाल घोषित किया गया था तब से लेकर आज तक उस समय से ही अरुण जेटली एक सक्रिय भूमिका निभाते आए थे। उन्होंने कहा कि 1977 में जब वह दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष बने थे तब से लेकर मृत्युपर्यन्त तक भाजपा के माध्यम से देश की सेवा की। उन्होंने कहा अरुण जेटली एक ऐसी शख्शियत थे, जिन्हें देश, दुनिया और इकोनॉमी की समझ और ज्ञान था। उन्होंने कहा कि इस तरह से उनका चला जाना देश और भाजपा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी भी नहीं हो सकती।

Vijay