CM जयराम के विदेश दौरे पर क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, पढ़ें खबर

Wednesday, Jun 12, 2019 - 07:55 PM (IST)

नाहन (सतीश): हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विदेश दौरे को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया है। नाहन में जनसमस्याएं सुनने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि मौजूदा जयराम सरकार हिमाचल प्रदेश में इन्वैस्टर को लाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार द्वारा कृषि ,बागवानी पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में इन्वैस्टर लाने का जो प्रयास किया जा रहा है, उससे प्रदेश के हजारों बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा।

जयराम सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि

उन्होंने कहा कि सी.एम. द्वारा विदेश में जाकर लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करना सराहनीय कार्य है। उन्होंने इसके लिए सी.एम. को बधाई भी दी और कहा कि जयराम सरकार की आज की यह सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है। इससे पहले उन्होंने जनसमस्याएं सुनते हुए अधिकतर का मौके पर निपटारा किया गया। वहीं उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं को लेकर गंभीर रहने के आदेश दिए।

Vijay