विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने 120 गृहिणियों को बांटे गैस चूल्हे

Sunday, Sep 16, 2018 - 03:43 PM (IST)

नाहन (सतीश): हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने नाहन में हिमाचल गृहिणी योजना के तहत लाभार्थियों को गैस चूल्हों का वितरण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने करीब 120 गृहिणियों को गैस चूल्हे वितरित किए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार की इस योजना को नायाब बताया।

उन्होंनेे कहा कि हिमाचल प्रदेश मेंं 1 लाख परिवारोंं को योजना के तहत गैस चूल्हे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका कार्य प्रगति पर है। वहीं लाभार्थी महिलाओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है। उनका कहना है कि गैस कनैक्शन मिलने से जहां समय की बचत होगी वहीं लकड़ी से पैदा होने वाले दोष से छुटकारा मिलेगा।

Vijay