भटियात विधानसभा क्षेत्र के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सामुदायिक भवन की रखेंगे आधारशीला

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 01:59 PM (IST)

Chamba News :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 18 से 19 अप्रैल को भटियात विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 18 अप्रैल को सायं 5:30 बजे ग्राम पंचायत गरनोटा के त्रिहू गांव निवासी जगदीश चंद के निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया इसके उपरांत सायं 7:30 बजे कुंजर महादेव में जय मणिमहेश सेवा दल कल्याण समिति, बद्दी द्वारा आयोजित शिव नुआला में शिरकत करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 19 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे गरनोटा में भगवान परशुराम सामुदायिक भवन का शिलान्यास करेंगे।

वहीं, इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष पर ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत अवांह के हुनेरा गाँव में ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात इकाई अवांह द्वारा स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News