पर्यटन विकास के लिए सड़क अधोसंरचना का विकसित होना सबसे आवश्यक : कुलदीप पठानिया

Thursday, Jan 11, 2024 - 07:11 PM (IST)

विधानसभा अध्यक्ष ने रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग व बड़द्रमण-बनोली संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन
सिहुंता (नागेश):
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 6 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग के मैटलिंग व टारिंग तथा शेष कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने बड़द्रमण गांव से बनोली संपर्क मार्ग का भूमि पूजन भी किया। इस संपर्क मार्ग के निर्माण पर 1 करोड़ 89 लाख की राशि व्यय होगी। फगोट गांव में जनसभा में कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने की दृष्टि से पर्यटन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के लिए सड़क अधोसंरचना का विकसित होना भी सबसे आवश्यक है। भटियात विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक, साहसिक और ईको पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन्हें विकसित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में ही विधानसभा क्षेत्र में 23 से अधिक संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि अगले 6 माह के भीतर 50 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने फगोट स्कूल के भवन निर्माण को लेकर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अवाणी-चेहली पेयजल योजना के निर्माण पर 38 लाख की धनराशि व्यय की जा रही है। 

जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा बनोली गांव
बड़द्रमण गांव में जनसभा करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बनोली गांव को जल्द सड़क सुविधा से जोड़कर लोगों की चिरलंबित मांग को पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि एक निश्चित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर टोहणी-तुलेल उठाऊ सिंचाई योजना को जल्द कार्यशील करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढ़क, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, तहसीलदार सुमन धीमान व सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay