'लोगों के आक्रोश से बचना है तो मांगों व समस्याओं को सुलझाएं CM'

Tuesday, Jul 10, 2018 - 10:12 AM (IST)

बिलासपुर : जिला की करीब आधा दर्जन योजनाओं को लटकाने और बार-बार घोषणाएं करने के बावजूद भी उन पर कार्य शुरू न होने के कारण जिला की जनता ने गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ  किया है। प्रैस को जारी बयान में हिमाचल प्रदेश राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य अध्यक्ष राम सिंह ने कहा है कि जनता ने नेताओं को सीधा संदेश दिया है कि अब कोई भी नेता झांसे और झूठे वायदे करके जनता के वोट प्राप्त नहीं कर सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि उपरोक्त सभी मांगों व समस्याओं को सुलझाने के लिए प्राथमिकता दें ताकि भविष्य में भाजपा को लोगों के आक्रोश और गुस्से का शिकार न होना पड़े।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर नगर के साथ गोङ्क्षबद सागर पर लुहणू से बैरीदड़ोलां पुल का पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करीब 12 वर्ष पूर्व शिलान्यास किया था लेकिन उस पर कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया। इसी तरह बिलासपुर के बंदला में हाईड्रो इंजीनियरिंग कालेज भवन का निर्माण और उसकी क्लासिस जिला में आरंभ नहीं की गईं। न ही बिलासपुर नगर के लिए 22 करोड़ रुपए की केंद्र से कई वर्ष पूर्व स्वीकृत सीवरेज प्रणाली का ही निर्माण किया गया।

राम सिंह ने कहा कि भाखड़ा बांध विस्थापितों के उचित बसाव के लिए 2 नए सैक्टर बनाने की सार्वजनिक घोषणाएं और वायदे किए गए थे और उनका बसाव करना तो दूर उलटे उन पर गृह कर लगाने और उन्हें उजाड़ने के नोटिस जारी किए गए। यही कारण रहा कि बिलासपुर की जनता ने गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार देकर सबक सिखाया है। 

kirti