विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी BJP, छेड़ेगी ये अभियान

Saturday, Jul 15, 2017 - 04:35 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा): हिमाचल के विधानसभा चुनावों में मिशन 60 प्लस को सफल करने के लिए भाजपा ने कदमताल शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में भाजपा प्रदेशभर में विभिन्न अभियान चलाकर राज्य में सत्तासीन होने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी के तहत भाजपा ने 13 जुलाई से 20 जुलाई तक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है। वहीं अगस्त महीने में भाजपा केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष मुहीम शुरू करने वाली है।


26 जुलाई को भाजपा भूतपूर्व सैनिकों के लिए सम्मेलन आयोजित करेगी
26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा भूतपूर्व सैनिकों के लिए सम्मेलन आयोजित करेगी, जिसमें भूतपूर्व सैनिकों को भाजपा सरकारों के दौरान सैनिकों के हितों में किए गए कार्यों से अवगत करवाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा ने मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन शुरू कर दिया है। जिसके तहत ऊना मंडल की बैठक आंबेडकर भवन बहडाला में हुई। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों से जनता को जोड़ेगी और भाजपा की विचारधारा से जनता को अवगत करवाएगी।