विधानसभा चुनाव : 9000 फुट की ऊंचाई पर इतने मतदाता करेंगे मतदान

Friday, Nov 03, 2017 - 12:30 AM (IST)

मंडी: द्रंग विधानसभा क्षेत्र का रुलंग पोलिंग स्टेशन जिला मंडी में सबसे ऊंचाई वाला पोलिंग स्टेशन है। यह पोलिंग स्टेशन 9,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां मात्र 294 वोटर हैं। जिला मंडी में 6 ऐसे पोङ्क्षलग स्टेशन हैं, जहां की ऊंचाई 6,000 फुट से ऊपर है, वहीं सबसे अधिक ऊंचाई वाले पोलिंग स्टेशन में दूसरा स्थान सराज विधानसभा क्षेत्र के चेत पोङ्क्षलग स्टेशन का है जिसकी ऊंचाई करीब 8,900 फुट है, वहीं डैहर पोङ्क्षलग स्टेशन जिला में सबसे कम ऊंचाई वाला पोलिंग स्टेशन है जिसकी ऊंचाई 1,600 फुट है। मंडी जिला के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे अधिक ऊंचाई वाला पोलिंग स्टेशन सुंदरनगर विधानसभा का बलग पोलिंग स्टेशन है, जहां पर 1,211 मतदाता हैं, वहीं सरकाघाट के गोभरता पोलिंग स्टेशन में सबसे कम 255 मतदाता हैं।

4 पोलिंग स्टेशनों में 450 से भी कम मतदाता
सबसे ज्यादा ऊंचाई वाले 10 पोलिंग स्टेशनों में से 4 पोलिंग स्टेशनों में 450 से भी कम मतदाता हैं जबकि केवल दूरदराज के पोलिंग स्टेशनों में सबसे अधिक मतदाता सुंदरनगर के बलग पोलिंग स्टेशन में हैं, ऐसे में चुनाव के समय पोलिंग पार्टियों को मौसम पर निर्भर रहना पड़ेगा। यदि मौसम खराब रहा तो मतदाताओं व पोलिंग पाॢटयों को इसमें दिक्कतें पेश आ सकती है। मंडी जिला के द्रंग, नाचन व सराज विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे पोलिंग स्टेशन हैं जो 7,000 फुट से 9,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित हैं। 

कहां कितनी ऊंचाई पर स्थित पोलिंग स्टेशन

 विधानसभा क्षेत्र  पोलिंग स्टेशन  मतदाता  ऊंचाई (फुट में)
 करसोग  महोग  938  7000
 सुंदरनगर  बलग  1211  6500
 नाचन  देवीगढ़  687  7800
 सराज  चेत  649   8900
 द्रंग  रुलंग  294  9000
 जोगिंद्रनगर  सरी  341  6200
 धर्मपुर  बग  437  2500
 मंडी  जंजोही   407  5100
 बल्ह  सरकीधार  698  3500
 सरकाघाट  गोभरता  255  7300